{"_id":"5ae23d5c4f1c1b330a8b6c6a","slug":"41524776284-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएसआईडीसी और उद्योग विकास के अधिकारियों पर उठाए सवाल0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएसआईडीसी और उद्योग विकास के अधिकारियों पर उठाए सवाल0
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाआें को लेकर उद्यमियों ने यूपीएसआईडीसी, उद्योग विकास और जिला पंचायत पर जमकर सवाल उठाए। मौका था एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में राइफल क्लब में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक का। इस दौरान उद्यमियों ने कहा कि समस्याओं के चलते उद्योग करना मुश्किल हो रहा है।
उद्यमियों ने कहा कि जिला उद्योग बंधु की पिछली बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत को औद्योगिक क्षेत्र चांदपुर की खराब सड़क सहित अन्य बुनियादी समस्याओं को दूर करने की योजना बनाने का निर्देश दिया था। इस बार भी जब इस पर संतोषजनक जनक जवाब नही मिला तो उद्यमियों एडीएम से इसकी शिकायत की। एडीएम सिटी ने इसे गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। इसके अलावा करखियांव औद्योगिक क्षेत्र में नाली, बिजली, सड़क, कूड़ा प्रबंधन आदि को लेकर उद्यमियों ने यूपीएसआईडीसी पर निशाना साधा। इस बैठक में रोजश भाटिया, नीरज पारिख, कमलाकांत पांडेय, एके गुप्ता, पियूष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
लिख कर दें कि नही लगेगा टैक्स
जिला उद्योग बंधु की बैठक में लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश सिंह की ओर से हस्त चलित चारा काटने की मशीन पर जीएसटी नही होने के बाद भी व्यपार कर अधिकारियों द्वारा मौखिक रूप से टैक्स की बात कह कर निर्माताओं को प्रताड़ित करने का मुद्दा उठाया गया। एडीएम सिटी ने व्यपार कर अधिकारी एसएन सिंह से हस्त चलित चारा मशीन के बारे में जब पूछा तो उन्होंने हस्त चलित चारा मशीन पर कोई टैक्स नही होने की बात मौखिक रूप से स्वीकार की। एडीएम ने इस बात को लिखित रूप मे लघु उद्योग भारती एसोसिएशन को एक सप्ताह में देने का आदेश दिया।