{"_id":"5ade2eb24f1c1b9d098b61ab","slug":"41524510386-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर ठगने वाला पोस्टमैन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम पर ठगने वाला पोस्टमैन गिरफ्तार
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतामढ़ी। डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में इटहरा के पोस्टमैन लालमनि राम को आखिरकार जेल की हवा खानी पड़ी। सोमवार को सीतामढ़ी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार तिवारी ने उसे इटहरा के पासी चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उसके खिलाफ ठगी का शिकार मवैया थान सिंह निवासी बसंत कुमार पुष्पाकर माली ने पिछले दिनों कोइरौना थाने में तीन लाख सत्तावन हजार रूपये ठगी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़ित बसंत कुमार का आरोप है डाक विभाग इटहरा में कार्यरत लालमनि ने 12 मई 2016 को उससे पांच लाख रुपये की मांग किया कि तुम्हे दो माह में डाक विभाग में इटहरा पोस्ट आफिस में चतुर्थ श्रेणी (चपरासी) के पद पर नौकरी दिला देंगे। उसके बातों में आकर पीड़ित ने कर्ज लेकर आठ किस्तों में कुल तीन लाख सत्तावन हजार रुपये उसे दे दिया था, जिसकी वीडियो रिकार्डिंग भी उसके पास है। समय बीत जाने के बाद जब वह नौकरी के बारे में पूछा तो लालमनि राम आग बबूला हो गया और उसे हरिजन सवर्ण एक्ट में फसाने की धमकी दी। उसके बाद पीड़ित थाने पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज कराई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि ठगी करने वाले युवक पर जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया।