फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शराब ठेके के विरोध में उतरीं महिलाएं0

शराब ठेके के विरोध में उतरीं महिलाएं0

Mon, 23 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेके के विरोध में उतरीं महिलाएं0
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के कमच्छा इलाके में खुले देशी शराब ठेके विरोध में रविवार को महिलाएं सड़क पर उतर आईं। भेलूपुर पावर हाउस के पास धरना-प्रदर्शन कर शराब ठेका अन्यत्र स्थानांतरित कराने की मांग की। उनका कहना था कि जिस स्थान पर देशी शराब का ठेका खोला जा रहा है, वह घनी आबादी वाला इलाका है। आसपास कई कोचिंग संस्थान और स्कूल हैं। ऐसी स्थिति में शराबियों के जमावड़े से न सिर्फ माहौल प्रभावित होगा बल्कि बच्चों पठन-पाठन में भी दिक्कतें आएंगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं का कहना था कि जिस मकान में शराब ठेका खोला जा रहा है, वह विवादित है। घनी आबादी के बीच शराब ठेका खुलने से महिलाओं, युवतियों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाएगा। इंस्पेक्टर भेलूपुर को अपनी मांगों से अवगत कराने के बाद महिलाएं यहां से आबकारी विभाग पहुंचीं। विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया कि शराब ठेका यहां से अन्यत्र स्थानांतरित कराया जाए। इस बारे में महिलाओं ने प्रमुख सचिव आबकारी विभाग, आबकारी आयुक्त, डीएम, एसएसपी और थाना प्रभारी भेलूपुर को पत्रक भी प्रेषित किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सीता देवी, रिंकी गुप्ता, सुनीता राठौर, सीमा खन्ना, सरिता यादव, रेखा गुप्ता, मंजू देवी, गीता देवी, कुसुम और मंजू लता सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं। गौरतलब है कि शराब ठेके की जगह को लेकर शहर के कई अन्य हिस्सों में विरोध चल रहा है। भेलूपुर स्थित जवाहर नगर कॉलोनी और चेतमणि चौराहे जैसे इलाकों में भी ठेके को लेकर नाराजगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed