{"_id":"5ac9286f4f1c1bda618b6203","slug":"41523132527-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया चौकी का घेराव0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया चौकी का घेराव0
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया। लठिया गांव के लोगों ने शनिवार को अखरी चौकी प्रभारी पर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार की रात को चौकी का घेराव कर लिया। मौके पर पहुंची थानाध्यक्ष रोहनिया के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
लठिया गांव में दो पक्षों में विवाद था। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों से रामजी यादव, अशोक यादव, अवधेश यादव, राजनाथ यादव को पुलिस चौकी पर बुलाया। जानकारी होने पर देर शाम राजभर समाज के नेता धर्मेंद्र राजभर चौकी पर आ गए। यहां पर उन्होंने दोनों पक्षों में परिवारिक विवाद बताते हुए चौकी प्रभारी से छोड़ने को कहा। धर्मेंद्र का आरोप है कि चौकी प्रभारी त्रिवेणी सिंह गाली गलौज करने लगे और कई डंडा पीट भी दिया। सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली सैकड़ों की संख्या में पहुंच गए और चौकी का घेराव कर लिया। ग्रामीण चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामले में चौकी प्रभारी का कहना है कि धर्मेंद्र बुलाए गए लोगों को जबरदस्ती ले जाने लगे, जिसका उन्होंने विरोध किया। इसके अलावा गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप झूठा है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश गुप्ता ने ग्रामीणों को जांच कराने और दोषी होने पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।