{"_id":"5ac296874f1c1bc1618b52c9","slug":"41522701959-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवाहक में लगेंगे चिप, दूर होंगी समस्याएं0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवाहक में लगेंगे चिप, दूर होंगी समस्याएं0
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। ई-वे बिल पर सोमवार को चांदपुर स्थित एमएसएमई के कांफ्रेंस हाल में आयोजित कार्यशाला में उद्यमियों ने कहा कि विभागीय छापेमारी से उद्यमी और व्यापारी त्रस्त हैं। विभाग को सहयोगात्मक रवैया अपनाना चाहिए। साथ ही, संभावना जताई गई कि आने वाले दिनों में ई-वे बिल की कठिनाइयां पूरी तरह से दूर हो जाएंगी। कहीं भी माल ले आने और ले जाने के लिए मालवाहकों में चिप लगाई जाएगी जिससे वाहनों को चेकिंग के नाम पर रोका नहीं जायेगा।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, दी स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, एमएसएमई, जीएसटी फैसिलिटेशन सेल द्वारा आयोजित कार्यशाला में आईआईए के चेयरमैन राजेश भाटिया ने उद्यमियों को ई-वे बिल जनरेट करने के तरीके एवं इसमें आ रही कठिनाईयों पर विस्तार से चर्चा की। संयुक्त आयुक्त वीके शुक्ला ने बताया कि शीघ्र ही नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है। इसके तहत एक चिप मालवाहक में लगाने से उसका आवागमन सिस्टम द्वारा समझ लिया जाएगा और फिर कहीं भी चेकिंग के लिए रोका नहीं जाएगा। कार्यशाला में उद्यमी आरके चौधरी, राजेश कुमार वर्मा, एलएन झा, अनुपम देवा, अमिताभ देवा, मनीष कटारिया, संजय अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, दिनेश जैन, रतन सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रशांत अग्रवाल, विजय गांधी, रतन दीप सिंह आदि मौजूद रहे।