{"_id":"5abbf4ae4f1c1be5298b4744","slug":"41522267310-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो से रुपये से भरा बैग और लैपटॉप ले उड़े उचक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो से रुपये से भरा बैग और लैपटॉप ले उड़े उचक्के
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर/गोपीगंज। नगर के राज मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार को टायर बदलते समय बोलेरो के गेट खोलकर चोर लैपटॉप, बैग में रखे एक लाख 80 हजार नकद और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी।
केदारपुर निवासी अनिल कुमार शुक्ल परिजनों के साथ खरीदारी करने आए थे। बोलेरो का टायर पंचर हो गया। पंचर बनने के बाद जब टायर लग रहा था। इस बीच गेट खोल कर उसमें रखा लैपटॉप, रुपये रखे बैग को लेकर उचक्का भाग गया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा मौके पर पहुंच गए। साथ ही सत्ता पक्ष से जुड़े नेता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। इसी बस स्टैंड पर ही बुधवार की शाम एक महिला भी चोरी की शिकार हो गई। बस स्टैंड निवासी त्रिपुरारी बरनवाल की बहन सैदपुर से बस से स्टैंड पर उतरी। एक युवक पहुंचकर महिला से कहा कि घर से आ रहा हूं। त्रिपुरारी ने भेजा है। अपना सामान दीजिए। महिला ने बैग पकड़ा दिया। वह लेकर रफूचक्कर हो गया। बैग में आठ हजार नगद और एक मोबाइल था।