फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जयंती पर याद किए गए सुभाष चंद्र बोष

जयंती पर याद किए गए सुभाष चंद्र बोष

Wed, 24 Jan 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
जयंती पर याद किए गए सुभाष चंद्र बोष
ज्ञानपुर। भारत माता के वीर सपूत स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानायक तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा के उद्घोषक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मंगलवार को 121वीं जयंती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। जयंती पर नेताजी को याद करते हुए उनके जीवन संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

लाला नगर संवाददाता के अनुसार माधवपुर में युवा भारत और पतंजलि किसान सेवा के तत्वाधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई। योग प्राणायाम के पश्चात स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी के योगदानों को याद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा भारत के जिला प्रभारी दिनेश कुमार उमर, किसान सेवा जिला प्रभारी रामजीत पाल, युवा भारत जिला प्रभारी गोपीगंज अरनव केसरी, शिवराम बिंद, इरफान, प्रेमचंद बिंद, इंदु पाल, सुनीता पाल, गुलाबी देवी, शिव देवी, अंजलि आदि उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नेता जी भारत के क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी और महान विभूति थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान युवाओं की सोच को परिवर्तित किया और कांग्रेस पार्टी पर अपने युवा नेतृत्व की छाप छोड़ी। अंग्रेजो के खिलाफ आजाद हिंद फौज की स्थापना कर स्वतंत्रता आंदोलन को गति दी। देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। चौरी संवाददाता के अनुसार बेदमनपुर में आजाद हिंद फ़ौज के सेना नायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती योग कक्षा में बहुत धूम धाम से मनाई गई। भारत स्वाभिमान न्यास भदोही के जनपद प्रभारी कैलाश नाथ दुबे ने उनके देश हित के लिए किये गए बहुमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला और देश भक्ति का गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर योग शिक्षक मनोज मिश्रा, अमित शर्मा, अनिल दुबे, सुरेंद्र विश्वकर्मा आदि पस्थित थे। इसी तरह डिस्ट्रिक्ट बार एससोसिएशन की लाइब्रेरी हाल में संगोष्ठी आयोजित कर नेताजी के बलिदान को याद किया गया। इस मौके पर डिबाए अध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्र ने एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए नेताजी जैसी इच्छाशक्ति को जरूरी बताया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललितकुमार मिश्र ने देशहित में नेताजी के किए बलिदानों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर हंसराज यादव, सुरेंद्र कुमार पांडेय, योगोश कुमार मिश्र, पुनीत कुमार पांडेय, तेजबहादुर यादव, गोपीचंद तिवारी, मजहर शकील, स्वामी नाथ मिश्र आदि मौजू रहे। संचालन डिबाए महासचिव विमलेश कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed