{"_id":"59496b834f1c1b2c768b456b","slug":"41497983875-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर खाली रह जाएंगी ग्राम पंचायत सदस्य की सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर खाली रह जाएंगी ग्राम पंचायत सदस्य की सीटें
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरहुआ/चिरईगांव/आराजीलाइन (वाराणसी)। पंचायत चुनाव में खाली रह गईं ग्राम पंचायत सदस्य की ज्यादातर सीटें फिर नहीं भर पाएंगी। तीन ब्लॉकों की कुल 85 रिक्त सीटों पर उप चुनाव के लिए मंगलवार को सिर्फ 12 लोगों ने नामांकन किया। ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन कक्षों में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच आराजीलाइन ब्लॉक में 10 तो हरहुआ में सिर्फ दो नामांकन हुए हैं। चिरईगांव में तो एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ। ऐसे में 73 सीटें फिर खाली रह जाएंगी।
हरहुआ ब्लॉक के विभिन्न गांवों में ग्राम पंचायत सदस्य के 16 पद रिक्त हैं। ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह 10 बजे नामांकन प्रकिया शुरू हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी/एडीओ कोआपरेटिव अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे नामांकन की समय सीमा समाप्त होने तक केवल दो लोगों कोईराजपुर की संगीता तथा चंदीपट्टी की संजू द्वारा पर्चा दाखिल किया। 14 सीटों पर नामांकन नही हुआ, जिससे ये सीटें फिर खाली रह जाएंगी।
इसी तरह, आराजीलाइन ब्लॉक में 24 गांवों में रिक्त 43 पदों के लिए सिर्फ 10 पर्चे दाखिल किए गए। एडीओ पंचायत सुनील सिंह ने बताया कि गंजारी, हरपुर, काशीपुर, बहोरनपुर, दीपापुर, भडाव और भतसार गांव की 10 सीटों के लिए नामांकन हुआ है। ऐसे में यहां भी 33 पद खाली रह जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं, चिरईगांव ब्लॉक में एक भी नामांकन नहीं हुआ। निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि मुरीदपुर, पहड़िया, अइली, अमरपट्टी, खालिसपुर, सरायमोहाना, कमौली, तातेपुर और फरीदपुर सहित 16 ग्राम पंचायतों में कुल 26 पद रिक्त हैं। इनमें सीटों पर उप चुनाव के लिए किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। यहां की भी सारी सीटें खाली रह जाएंगी। अब 22 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 24 जून को पर्चा वापसी और चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। इसके बाद एक जुलाई को वोट डाले जाएंगे।
बीडीसी सदस्य के लिए नहीं हुआ नामांकन
चोलापुर ब्लाक के वार्ड नंबर 69, मोहनीडीह लाखी गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के रिक्त पद पर उप चुनाव के लिए नामांकन नहीं किया। एडीओ पंचायत मयंक गौड़ ने बताया कि शाम पांच बजे तक किसी ने पर्चा नहीं खरीदा। मालूम हो कि सड़क हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत के बाद यह सीट खाली हुई थी।