फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   40 thousand candidates will appear in the teacher recruitment exam

शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 40 हजार अभ्यर्थी

Thu, 14 Oct 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
40 thousand candidates will appear in the teacher recruitment exam
सरकारी विद्यालयों में शिक्षक भर्ती (सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक) के लिए 17 अक्तूबर को 40 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 56 केंद्रों पर दो पाली में होने वाली परीक्षा में सबसे अधिक पहली पाली में 38 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिस तरह से परीक्षाओं में गड़बड़ियां मिल रही हैं, उसको देखते हुए जहां सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी वहीं केंद्रों पर चल रही परीक्षा में एसटीएफ सहित अन्य खुफिया एजेंसियां भी नजर रखेंगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के तहत चलने वाले विद्यालयों में सहायक अध्यापक, प्रधानाध्यापक पद पर होने वाली इस परीक्षा को लेकर राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में एडीएम सिटी गुलाब चंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि बैठक में सभी केंद्राध्यक्षों को परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइन के बारे में बताया गया। 17 अक्तूबर को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12.30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 से 3 बजे तक कराई जाएगी। इसमें पहली पाली में 56 केंद्रों पर करीब 38 हजार जबकि दूसरी पाली में केवल दो हजार अभ्यर्थी हैं और चार केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें 56 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed