फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   40 lakh people will travel to Lal Bahadur Shastri Airport in the year 2025

Varanasi News: लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर साल 2025 में 40 लाख लोगों ने की यात्रा

Sat, 14 Mar 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
40 lakh people will travel to Lal Bahadur Shastri Airport in the year 2025
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर साल 2025 में पिछले वर्ष की तुलना में यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 यानी एक कैलेंडर वर्ष में करीब 40 लाख यात्रियों ने यात्रा की है, जो एक कैलेंडर वर्ष में रिकॉर्ड है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार यह पिछले वर्षों की तुलना में 40 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन

मासिक आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2025 में 3,57,187 यात्रियों के साथ वर्ष का सबसे अधिक यात्री आवागमन दर्ज किया गया। दिसंबर में यदि इंडिगो विमानन कंपनी का संकट नहीं होता तो यह संख्या और बढ़ सकती थी। यदि इंडिगो के विमानों का संचालन होता तो दिसंबर माह में आंकड़ा 4 लाख से अधिक होता। मानसून के दौरान जुलाई में यात्रियों की संख्या थोड़ी घटी, जो करीब 2.95 लाख रही, लेकिन इसके बाद फिर से वृद्धि का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की बढ़ रही संख्या
वाराणसी में लगातार अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। नवंबर 2025 में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखी गई थी। नवंबर महीने में 16 हजार से अधिक ने यात्रा की, जो 2024 की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत अधिक है। आंकड़ों के अनुसार वाराणसी एयरपोर्ट पर साल 2025 में सबसे कम यात्री जुलाई महीने आए। बरसात के कारण इस संख्या में गिरावट आई। वहीं अगस्त से मौसम थोड़ा सामान्य होना शुरू हुआ। अगस्त में यात्रियों की संख्या बढ़कर 3.12 लाख हुई। इसके बाद से बढ़ती ही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनवरी से दिसंबर 2025 तक यात्रियों की संख्या
महीना यात्रियों की संख्या (लाख में)
जनवरी 3.55
फरवरी 3.40
मार्च 3.48

अप्रैल 3.15

मई 3.25

जून 3.10
जुलाई 2.95
अगस्त 3.12

सितंबर 3.20

अक्तूबर 3.45
नवंबर 3.52
दिसंबर 3.57

वर्जन
वाराणसी में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे पर्यटन के कारण एयरपोर्ट पर भी यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साल 2025 में यात्रियों की रिकॉर्ड संख्या बढ़ी है। एयरपोर्ट का विस्तारीकरण हो रहा है। इसके बाद इस संख्या में और इजाफा होगा। - पुनीत गुप्ता, एयरपोर्ट निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed