फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   4 sports grounds including LT College will be replaced by 40 crores

एलटी कॉलेज सहित 4 खेल मैदानों की 40 करोड़ से बदलेगी काया

Tue, 14 Sep 2021 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
4 sports grounds including LT College will be replaced by 40 crores
जिन खेल मैदानों में कभी ओलंपियन मोहम्मद शाहिद, राहुल सिंह, विवेक सिंह जैसे कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने अभ्यास किया, अब उन मैदानों को 40 करोड़ रुपये से विकसित किया जाएगा। इनमें अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज का खेल मैदान, शिवपुर स्थित मिनी स्टेडियम, लालुपर स्टेडियम सहित सिगरा स्टेडियम प्रमुख हैं। एलटी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद के नाम पर खेल मैदान विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन

10 सितंबर को काशी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में हुई बैठक में राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने खिलाड़ियों के साथ चर्चा कर उक्त निर्णय लिया था। इसमें मंत्री जायसवाल ने बताया है कि एक पूर्व खिलाड़ी की सलाह पर एलटी कॉलेज में खेल मैदान को विकसित किया जाएगा। जहां कभी ओलंपियन मोहम्मद शाहिद खेला करते थे। नगर निगम क्षेत्र में आने वाले शिवपुर मिनी स्टेडियम को भी विकसित किया जाएगा जहां ओलंपियन विवेक सिंह, राहुल अभ्यास करते थे। इसके अलावा सिगरा और लालुपर स्टेडियम को विकसित किया जाएगा। पद्मश्री प्रशांति सिंह जैसी बास्केटबाल खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। बजट की मंजूरी के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके मजूर होने पर शहर के खेल मैदानों की काया बदलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed