{"_id":"65c1579baab36ad09906576d","slug":"3426-students-will-get-degrees-in-ignous-convocation-20-prisoners-will-also-get-degrees-varanasi-news-c-20-vns1013-503220-2024-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: इग्नू के दीक्षांत समारोह में 3426 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि, 20 कैदी भी पाएंगे डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: इग्नू के दीक्षांत समारोह में 3426 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि, 20 कैदी भी पाएंगे डिग्री
Tue, 06 Feb 2024 07:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 07:42 PM IST
सार
मुख्य समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ छात्रों को उपाधियां वितरित करेंगे जबकि बीएचयू में मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में आयोजित समारोह में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर छात्रों को उपाधियां देंगे।
विज्ञापन
इग्नू दीक्षांत समारोह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के 37वें दीक्षांत समारोह में बीएचयू परिसर स्थित क्षेत्रीय केंद्र के अध्ययनरत 3426 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी। खास बात ये कि इसमें 20 कैदी भी शामिल हैं। नई दिल्ली स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में 20 फरवरी को होने वाले समारोह का क्षेत्रीय केंद्र में सजीव प्रसारण होगा। समारोह वाले दिन ही विद्यार्थियों की डिग्रियां डिजी लॉकर में अपलोड कर दी जाएंगी। इसके बाद छात्र-छात्राएं अपने लॉग इन पासवर्ड के माध्यम से डिग्री हासिल कर सकेंगे।
इग्नू में होने वाले दीक्षांत समारोह में इस बार कुल तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां दी जानी हैं। बीएचयू स्थित क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक प्रो. उपेंद्र नभ त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ छात्रों को उपाधियां वितरित करेंगे जबकि बीएचयू में मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में आयोजित समारोह में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर छात्रों को उपाधियां देंगे। क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के 1757 परास्नातक, 1092 स्नातक, 448 डिप्लोमा और 129 सर्टिफिकेट कोर्स के विद्यार्थी उपाधि पाएंगे।

दस फरवरी तक कराना होगा पंजीकरण
क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि दिसंबर 2022 और जून 2023 में सभी पाठ्यक्रम में परीक्षा पास करने वाले छात्रों को दीक्षांत समारोह में शामिल किया गया है। ऐसे छात्रों को अपनी उपाधि (डिग्री) के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर दस फरवरी तक पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद जो छात्र दीक्षांत समारोह में शामिल होकर उपाधि प्राप्त करने के लिए सहमति देंगे उन्हें क्षेत्रीय केंद्र की ओर से सूचना भेजी जाएगी। इसकी विस्तृत जानकारी बीएचयू परिसर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ली जा सकती है।
वाराणसी जेल के 15 और नैनी के पांच कैदियों को उपाधि
दीक्षांत समारोह में वाराणसी के 15 और नैनी जेल के पांच कैदियों को उपाधियां मिलेंगी। नैनी जेल के बैचलर ऑफ आर्ट इन जनरल (बीएजी) में एक, मास्टर इन पब्लिक एडमिनिस्टि्रेशन (एमपीए) में एक कैदी को उपाधि मिलेगी। सर्टिफिकेट इन फूड एंड न्यूट्रिशियन (सीएफएन) में 3 कैदियों को उपाधि मिलेगी। वहीं, वाराणसी जेल के चार कैदियों को भी सीएफएन की उपाधि मिलेगी। सर्टिफिकेट इन ह्यूमन राइट्स (सीएचआर) में पांच, सर्टिफिकेट इन रूरल डेवलपमेंट (सीआरडी) में चार, डिप्लोमा इन न्यूट्रीशियन हेल्थ एजूकेशन (डीएनएचई) और डिप्लोमा इन टूरिज्म स्टडीज (डीटीएस) में एक-एक कैदी को उपाधि दी जाएगी।