फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   34 artists including three Padma awardees will shed the Ganga of tunes

Varanasi News: तीन पद्म अवार्डी समेत 34 कलाकार बहाएंगे सुरों की गंगा

Mon, 11 Nov 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
34 artists including three Padma awardees will shed the Ganga of tunes
- बनारस घराने के दिग्गज कलाकारों के साथ देश भर के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
विज्ञापन

- अस्सी के तट पर पहली बार होगा तीन दिवसीय गंगा महोत्सव, 15 नवंबर को नमो घाट पर होगा आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। देव दीपावली महोत्सव से पहले शिव की नगरी में सुरों की गंगा प्रवाहमान होगी। पहली बार अस्सी घाट पर होने वाले गंगा महोत्सव में तीन पद्म अवार्डी व बनारस घराने के साथ ही देश भर से 34 कलाकार हाजिरी लगाएंगे। गंगा तट पर 12 से 14 नवंबर तक कलाकार गायन, वादन और नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। नमो घाट पर 15 नवंबर को अंतिम प्रस्तुति अमेरिकी समूह के गायन की होगी।
गंगा महोत्सव की शुरुआत 12 नवंबर को बनारस घराने के शास्त्रीय गायक पं. साजन मिश्र के गायन से होगी। इसके साथ ही बनारस घराने की आराधना सिंह, सितार वादिका डॉ. सुप्रिया शाह, विपुल चौबे, बिरहा गायक पारसनाथ यादव, भजन गायक शिवशंकर विश्वकर्मा, नई दिल्ली की कथक नृत्यांगना डॉ. यास्मिन सिंह, हैदराबाद की कुचिपुडी नृत्यांगना हिमांशी कतराड्डा, कोलकाता की डॉ. नवनीता चौधरी और काशी रस बैंड का शास्त्रीय वादन होगा।
विज्ञापन

---
13 नवंबर को मंच पर होगी तीन पीढि़यों की युगलबंदी
13 नवंबर को गंगा महोत्सव की दूसरी निशा में सितार वादक पं. नरेंद्र मिश्रा और वायलिन वादक पं. सुखदेव मिश्रा की युगलबंदी होगी। मुंबई के बंदा बैरागी का गायन भी खास होगा। इसके अलावा डाॅ. श्रावणी विश्वास का सितार वादन, डाॅ. मधुमिता भट्टाचार्य व आकांक्षा त्रिपाठी का गायन, साधो दि बैंड (जतिन एवं समूह) का समूह गायन, नयनिका घोष का कथक, अनु सिन्हा का कथक और नई दिल्ली के जगदीश्वर प्रिया लक्ष्मी फाउंडेशन का समूह नृत्य होगा। नई दिल्ली की रिचा गुप्ता समूह नृत्य और अरुण मिश्रा का गायन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
14 नवंबर को पद्मश्री कुमारी देवयानी भरतनाट्यम करेंगी

14 नवंबर को तीन पीढि़यों की सितार की युगलबंदी आकर्षण का केंद्र होगी। बनारस घराने के सितारवादक पं. शिवनाथ मिश्र अपने पुत्र व पौत्र के साथ प्रस्तुति देंगे। पद्मश्री कुमारी देवयानी भारतनाट्यम, कर्नाटक की विदुषी सुजाता गुरव शास्त्रीय गायन, सौरभ गौरव मिश्र व अदिति शर्मा की टीम कथक नृत्य प्रस्तुत करेगी। वहीं, आस्था शुक्ला का गायन, चेन्नई की रश्मि मेनन का भरतनाट्यम, अयोध्या की वंदना मिश्रा का समूह नृत्य, अमलेश शुक्ला का लोकगायन, झांसी की राधा प्रजापति का धीमर नृत्य और मथुरा के हेमंत बृजवासी का गायन होगा।

---

अमेरिकी ग्रुप के समूह गायन से नमो घाट पर होगा समापन
देव दीपावली पर कार्यक्रमों का आयोजन नमो घाट पर होगा। इसमें सुजाता विन्जुमुरी द्वारा समूह गायन कार्यक्रम (अमेरिकन ग्रुप) प्रिंस डांस ग्रुप, नई दिल्ली और शलाघी बैनर्जी, कोलकाता द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed