फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ड्यूटी के दौरान अपने मतदान केंद्र पर वोट डाल सकेंगे कर्मचारी

ड्यूटी के दौरान अपने मतदान केंद्र पर वोट डाल सकेंगे कर्मचारी

Sat, 11 May 2019 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान अपने मतदान केंद्र पर वोट डाल सकेंगे कर्मचारी
वाराणसी। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी किसी भी मतदान केंद्र पर वोट कर सकेंगे। इसके लिए वाराणसी संसदीय सीट के लिए 1165 इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही देश के अन्य हिस्सों में नौकरी कर रहे 530 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को ईडीसी के जरिए मतदान की जानकारी से अवगत कराया है।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लगे संसदीय सीट के कर्मचारियों के लिए जिला प्रशासन ने ईडीसी जारी किया है। इसमें जिन मतदान केंद्रों पर कर्मचारियों की ड्यूटी होगी, वहां ईडीसी के जरिए मतदान किया जा सकेगा। इसके साथ ही सचल दस्ते के कर्मचारी और अधिकारी किसी भी मतदान केंद्र पर मतदान कर सकेंगे। एडीएम वित्त एवं राजस्व सतीश पाल ने बताया कि सर्विस वोटर के 31, पोस्टल बैलेट के 25 और इडीसी के 474 मतदाताओं ने मतदान कर दिया है। इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट से मतदान की जानकारी सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed