फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रामेश्वर मठ के प्रबंधक पर हमला, मुकदमा दर्ज

रामेश्वर मठ के प्रबंधक पर हमला, मुकदमा दर्ज

Sun, 21 Apr 2019 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
रामेश्वर मठ के प्रबंधक पर हमला, मुकदमा दर्ज
वाराणसी। अस्सी स्थित रामेश्वर मठ के प्रबंधक वरुणेश चंद्र दीक्षित की तहरीर पर शुक्रवार की देर रात लंका थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हमला और धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। लंका पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। घटना को लेकर मठ से जुड़े साधु-संतों सहित अन्य लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

लंका थाना अंतर्गत छित्तूपुर रमना क्षेत्र की शिवाजी नगर कॉलोनी के वरुणेश चंद्र दीक्षित के अनुसार वो शुक्रवार की रात अपने छोटे भाई प्रेमचंद्र के साथ बाइक से मठ से घर जा रहे थे। नगवा स्थित रविदास पार्क के समीप दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर उन पर हमला किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। चारों का कहना था कि रामेश्वर मठ के प्रबंधन का काम छोड़ दो, नहीं तो जान से मार देंगे। वरुणेश चंद्र दीक्षित के अनुसार इसके पूर्व उनके साथ ऐसी ही घटना प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र के छतनाग में मार्च में हुई थी। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपियों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उनकी और उनके परिजनों की जानमाल की सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed