{"_id":"5ca12228bdec22140966e6e2","slug":"31554063912-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे गर्म रहा रविवार, पारा 40 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे गर्म रहा रविवार, पारा 40 के पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। तेज धूप के कारण तापमान चढ़ता जा रहा है। रविवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया और यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिन में चिलचिलाती धूप की वजह से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। पिछले साल आज ही के दिन तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा था।
पिछले सप्ताह से ही मौसम में बदलाव आया है। सुबह से ही धूप इतनी तेज हो रही है कि लोग बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। रविवार को तो भीषण गर्मी ने बेहाल कर दिया। धूप से बचने के लिए युवतियां मुंह पर स्टॉल बांधकर निकली। दुपहिया वाहन पर चलने वालों ने तौलिया लपेट कर गर्मी से निजात पाने की कोशिश की। प्रमुख चौराहों पर नारियल पानी बेचने वालों के दुकान पर भी भीड़ लगी रही।
दिन के तापमान का असर रात में भी दिखा और लोग राहत के लिए कूलर चलाते रहे। शनिवार का तापमान जहां 35.5 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापलहरी चल रही है। इसके अलावा पछुआ हवा का चलना भी तापमान में बढ़ोत्तरी की वजह है। बताया कि 2017 में 31 मार्च को अधिकतम तापमान 41.8 और 2018 में 41 डिग्र्री सेल्सियस रहा था।