फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पीएम मोदी पहले चांदपुर और फिर जाएंगे बड़ालालपुर

पीएम मोदी पहले चांदपुर और फिर जाएंगे बड़ालालपुर

Thu, 20 Dec 2018 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी पहले चांदपुर और फिर जाएंगे बड़ालालपुर
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को अपने बनारस आगमन के दौरान पहले चांदपुर स्थित चावल अनुसंधान संस्थान और फिर बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल जाएंगे। बुधवार को पीएम का प्रारंभिक कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है। जिसके बाद जिला और पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि 29 को वह पहले गाजीपुर जाएंगे, इसके बाद बनारस के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान बनारस में उनकी जनसभा पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से गाजीपुर जाएंगे। गाजीपुर में जनसभा के बाद पीएम का हेलीकाप्टर चांदपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र में तैयार चावल अनुसंधान स्थान सहित अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे अलग अलग योजनाओं में चयनित बुनकर, उद्यमियों को ऋृण वितरण करने के साथ ही उनसे संवाद भी करेंगे। उधर प्रारंभिक कार्यक्रम जारी होने के बाद कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाओं के बाबत डीएम ने संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन प्राथमिकता के साथ पूरा करने को कहा। साथ ही चावल अनुसंधान केंद्र पर होने वाले कार्य शीघ्र पूरे कराने को कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में बैठक में की और कार्यक्रम स्थल एवं उसके आसपास सहित शहर में सफाई के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ मार्गों पर कराए जाने वाली बैरिकेडिंग के लिए उन्होंने पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कहा कि कार्यक्रम स्थलों पर विद्युत सुरक्षा के लिए जांच अवश्य करा ली जाए। बैठक में एसएसपी आनंद कुलकर्णी, मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी सहित अन्य विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed