फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तीन सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल

तीन सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल

Thu, 20 Dec 2018 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
तीन सड़क हादसों  में तीन की मौत, दो घायल
चौबेपुर/हरहुआ/सारनाथ। जिले के चौबेपुर, हरहुआ और सारनाथ थाना क्षेत्र में बुधवार को तीन जगह हुए सड़क हादसे में एक बच्चे, युवक और महिला की जान चली गईं। वहीं, इस दौरान तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में मौत से गुस्साए लोगों ने दुर्घटनास्थल पर सड़क जाम लगाकर प्रदर्शन किया और वाहनों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

चौबेपुर थाना अंतर्गत बनकट(बरबसपुर) गांव निवासी राजेश यादव बाइक पर पीछे अपने इकलौते बेटे विराट (7) को बैठा कर चौबेपुर बाजार सामान लेने जा रहा था। सुंगुलपुर गांव के समीप पीछे से तेज गति से आए टैंकर ने बाइक पर टक्कर मारी तो विराट सड़क पर गिर पड़ा। सड़क पर गिरे विराट को कुचलता हुआ तेजी से टैंकर निकल गया। सूचना पाकर पुलिस जब तक पहुंचती तब तक टैंकर लेकर चालक भाग निकला था। इसी बीच पीछे से आए टैंकर पर पथराव कर लोगोें ने सड़क जाम कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जब सभी को समझाबुझाकर शांत कराया तो लगभग एक घंटे बाद भगतुआ-बलुआ मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

बड़ागांव थाना अंतर्गत वाजिदपुर गांव के समीप वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन मार्ग पर दो बाइक और कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। हादसे में जौनपुर के नेवढि़या थाना के बनेवरा निवासी शिवम सिंह (19), वाजिदपुर का जितेंद्र यादव (20) और तरना का बृजेश पटेल (18) घायल हो गए। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाए जाते समय जितेंद्र की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बाइक पर सवार पांच युवक विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से जा रहे थे। उन्हें देख कार का चालक रुका तो दोनों बाइक जा टकराई। हादसे में बाल-बाल बचे दो युवक मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारनाथ थाना अंतर्गत लेढ़ूपुर फुटहवा नाला तिराहा के समीप गाजीपुर की ओर से आ रही बस की टक्कर से बाइक सवार मंजू देवी (35) की मौत हो गई। गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना के बबरू कला गांव के सुरेश मास्टर ने बताया कि उसकी पत्नी मंजू को पेट दर्द था। मंजू को दिखाने के लिए वो अपने साले मिंटू के साथ बनारस आया था और वापस लौट रहा था। सूचना पाकर पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक सलाउद्दीन को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed