{"_id":"5be5ea01bdec226944240e04","slug":"31541794305-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की सफाई का वादा करने वालों की नीयत साफ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की सफाई का वादा करने वालों की नीयत साफ नहीं
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कुछ लोगों ने गंगा की सफाई का वादा किया था लेकिन उनकी नीयत साफ नहीं हैं। इस कारण गंगा पहले से ज्यादा मैली हो गई है।
खिड़किया घाट पर आयोजित गोवर्धन पूजा में शामिल होने आए अखिलेश ने गुरुवार शाम प्रदेश की केंद्र और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा के लिए धर्म राजनीति का रास्ता है और हमारे लिए यह संस्कृति का अंग है। सभी धर्मों का सार एक-दूसरे से प्रेम, सम्मान और भरोसा है। दुनिया के सब धर्मों का रास्ता एक है। हमें धर्म मानना ही नहीं चाहिए बल्कि उसके बारे में जानना भी चाहिए। कर्मयोगी श्रीकृष्ण का जीवन हमें बहुत कुछ सिखाता है। बोले, लखनऊ से लेकर पूरे प्रदेश में अपराध कम नहीं हुआ बल्कि बढ़ता ही जा रहा है। राफेल डील और नोटबंदी का हाल देश ही नहीं, दुनिया ने देखा है।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नाम बदले जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, यह भगवान विष्णु का नाम है। भगवान के नाम के साथ खिलवाड़ ठीक नहीं है। सरकार से मांग की कि वह वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनवाए और उसका नामकरण भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करेे। घोषणा की कि हमारी सरकार आने पर वाराणसी सहित प्रदेश के 10 स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
वाराणसी में विकास के सवाल होने पर उन्होंने कहा कि थोड़ा हुआ है और बाकी हमारी सरकार आने पर होगा। हमने क्योटो देखा है और जब हमारी सरकार आएगी तो पत्रकारों को लेकर क्योटो जाएंगे और दिखाएंगे कि वो शहर कैसा है।
कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव व महामंत्री जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
स्वागत के दौरान धक्कामुक्की, कमांडो
सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव और महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व में सपाइयों ने अखिलेश का स्वागत बाबतपुर एयरपोर्ट से खिड़किया घाट तक जगह-जगह किया। खिड़किया घाट पर मंच तक पहुंचने और फोटो खिंचाने के लिए सपाइयों में जमकर धक्कामुक्की हुई। हरतीरथ में एनएसजी कमांडो ने मुक्के मारकर भीड़ को पीछे धकेला और अखिलेश के लिए रास्ता बनाया। इससे पहले एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की देख अखिलेश ने नाराजगी भी जताई।