फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सहन नहीं करेंगे कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न

सहन नहीं करेंगे कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न

Wed, 06 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सहन नहीं करेंगे कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी औराई विधानसभा की मासिक बैठक मंगलवार को असनांव के बूढ़ेनाथ मंदिर पर हुई। इसमें आगामी चुनाव और बूथ कमेटी को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए पार्टी संघर्ष के लिए तैयार है। नगर एवं गांव में किसी भी कार्यकर्ता को परेशान किया गया तो पार्टी विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला कार्यालय पर समाधान दिवस आयोजित कर जनता की समस्याएं सुनी जाएगी। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, उमेश चंद्र बिंद, लालचंद पाल, रमेशचंद्र यादव, रीता वर्मा, रामयज्ञ पाल, सूबेदार विश्वकर्मा, बच्चन पाल, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू आदि रहे। इसी तरह ज्ञानपुर विधानसभा की मासिक बैठक सीतामढ़ी में हुई। विधानसभा अध्यक्ष दीनानाथ यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह 2019 के चुनाव की तैयारी में लग जाएं। इस मौके पर प्रमोद सिंह, रमाशंकर बिंद, राम किशोर बिंद, मुन्ना खां, प्रमोद चंद्र मौर्य, अजय बिंद, श्यामधर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed