{"_id":"5ae225f94f1c1b87648b46d6","slug":"31524770297-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंजते रहे साईं भगवान के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूंजते रहे साईं भगवान के जयकारे
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। कुशियरां में गुरुवार को साईं मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह रजपूरा कालोनी फेज प्रथम से पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में
महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। साईं बाबा के जयकारों से गूंजती पालकी यात्रा कुसियरां स्थित मंदिर पर आकर समाप्त हुई। इसके बाद दिन भर चले कार्यक्रमों में अभिषेक, महाआरती के साथ भंडारे हुआ, जिससे सैकड़ों लोग शामिल हुए। शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ
मंदिर के संस्थापक संजय सेठ के नेतृत्व में निकली पालकी यात्रा में 108 महिलाएं कलश लिए मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। यात्रा में डमरू, शंख की ध्वनि के बीच जुलूस रजपुरा चौराहे से तहसील होते हुए श्री साईं पारस धाम पहुंचा। इसके बाद यहां बाबा का अभिषेक किया गया और आरती उतारी गई। मध्याह्न आरती के बाद भंडारा शुरू हुआ, जिससे सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। फिर भजन संध्या हुई, जिसमें देर रात तक गीतों के जरिये बाबा का की महिमा का बखान किया गया। इस मौके पर रवि शंकर सिंह, संजय सेठ, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, दिनेश सिंह, एके श्रीवास्तव, जनार्दन शर्मा, बाबू राम यादव, देवमित्र गुप्ता, विशाल शर्मा, सुनीता सेठ, संजय शर्मा, रेखा वर्मा, साधना सेठ, भोला विश्वकर्मा, सूर्यकांत आदि शामिल रहे।