फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एक तरफ खपत बढ़ रही, दूसरी तरफ कटौती

एक तरफ खपत बढ़ रही, दूसरी तरफ कटौती

Thu, 26 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
एक तरफ खपत बढ़ रही, दूसरी तरफ कटौती
वाराणसी। मई से पहले ही अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने के चलते एक तरफ जहां बिजली की खपत तेजी से बढ़ी है वहीं दूसरी तरफ अघोषित कटौती का सिलसिला भी तेज हो गया है। जिन हिस्सों में आईपीडीएस के कार्य चल रहे हैं, वहां तो रोजाना निर्धारित कटौती हो ही रही है, शहर के बाकी हिस्सों में भी कभी ट्रिपिंग तो कभी उपकेंद्रों को ओवरलोड से बचाने के लिए दो से तीन घंटे बिजली काटी जा रही है। गर्मी में आपूर्ति दुरुस्त रखने की बिजली महकमे की पुख्ता तैयारियों के दावे शुरुआती दौर में ही लड़खड़ाने लगे हैं।
विज्ञापन

फरवरी-मार्च तक जहां शहर में बिजली की खपत 260 से 270 मेगावाट के आसपास थी, वहीं अब यह खपत 375 मेगावाट तक पहुंच गई है। ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता रामानंद सिंह ने बताया कि यह आंकड़ा अगले माह में 400 मेगावाट से भी ऊपर पहुंच सकता है। उधर, खपत बढ़ने से उपकेंद्रों के ओवरलोड होने और ट्रिपिंग की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। बिजली की आंखमिचौली उपभोक्ताओं को रुलाने लगी है। बुधवार को सबसे अधिक शहर के मंडुवाडीह, सुंदरपुर, डीएलडब्लू, चांदपुर, ककरमत्ता, लहरतारा क्षेत्र में बिजली कटी। इसके चलते घरों में लगे इनवर्टर भी फेल हो गए। कारोबार पर भी असर पड़ा। विभागीय अभियंताओं के मुताबिक ओवरलोड से ट्रिपिंग की समस्या के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई। उधर, आईपीडीएस योजना के तहत चल रहे कनेक्शन जोड़ो अभियान के तहत काशी, प्रह्लाद घाट क्षेत्र के अलावा में मछोदरी, त्रिलोचन, गाय घाट, टाउनहाल उपकेंद्र से काशीपुरा, रामघाट और कोनिया क्षेत्र में 3 घंटे दो से चार घंटे तक कटौती हुई। बेनियाबाग क्षेत्र में दोपहर 11:30 से 1:30 बजे तक बिजली कटी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed