{"_id":"5ada4cdf4f1c1bb56a8b53e7","slug":"31524255967-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर अस्पताल तैयार, उदघाटन के लिए पीएम का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर अस्पताल तैयार, उदघाटन के लिए पीएम का इंतजार
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंसर पीडि़तों को राहत देने के लिए होमी भाभा कैंसर अस्पताल को मूर्त रूप दिया जा चुका है। अस्पताल के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार है। उम्मीद है कि मई में पीएम मोदी का समय मिलने के बाद 180 बेड के अस्पताल में ओपीडी शुरू हो जाएगी।
अत्याधुनिक अस्पताल से पूर्वांचल के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश को सीधा लाभ मिलेगा। अस्पताल का संचालन टाटा कैंसर मेमोरियल अस्पताल करेगा। इमारत स्थानांतरित होने के बाद अब यहां मरीजों की सुविधा वाले उपकरणों और अन्य संसाधन जुटाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के कैंसर अस्पताल को प्रधानमंत्री कार्यालय की पहल पर टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल को कुछ महीने पहले हस्तांतरित किया गया था। करीब 140 करोड़ की लागत से पांच एकड़ क्षेत्र में अब नया अस्पताल बनकर तैयार हो गया है।
अस्पताल प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कैंसर के मरीजों का रेडियाथैरेपी, कीमोथैरिपी और सर्जरी के जरिए इलाज किया जाएगा। अस्पताल में 20 चिकित्सक और 100 से ज्यादा स्टॉफ की नियुक्ति की जा चुकी है। यहां 12 सेमी प्राइवेट और छह प्राइवेट रूम हैं, जबकि 162 बेड जनरल वार्ड में होंगे। अस्पताल की अपनी जांच सेवाएं भी होंगी। लीनियर एक्लेरेटर, ब्रिक थिरेपी एचडीआर ब्रिक थिरेपी, सीटी सीम्युलेटर, सीटी स्कैन, एमआरआई जैसी सेवाओं का सेटअप तैयार किया जा रहा है। अस्पताल का अपना ब्लड बैंक भी होगा।