{"_id":"5ad7abc24f1c1b5c098b54a9","slug":"31524083650-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितरक और वेंडर की रार से हुई पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितरक और वेंडर की रार से हुई पानी की किल्लत
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर रेल नीर की किल्लत की प्रमुख वजह सप्लाई की कमी नहीं बल्कि ठेकेदार और वेंडर के बीच का रार है। इसको गंभीरता से लेते हुए सीआरएम आईआरसीटीसी अश्विनी श्रीवास्तव ने एजेंसी संचालक को चेतावनी दी और ऐसी परिस्थिति दोबारा पैदा होने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। यही कारण रहा कि बुधवार को रेलनीर की सप्लाई सभी स्टॉलों पर समय से पर्याप्त मात्रा में की गई।
कैंट रेलवे स्टेशन पर एक सप्ताह से भी ज्यादा समय से रेलनीर की किल्लत को लेकर होहल्ला मचा रहा। दरअसल रेलनीर की सप्लाई प्रतिदिन कैंट रेलवे स्टेशन पर हो रही है। उसको स्टालों तक नही पहुंचाया जा रहा था। जहां वेंडर पानी को स्टॉलों तक पहुंचाने की बात कर रहे थे तो वहीं स्थानीय वितरक सेकेंड एंट्री पर पानी की खेप गिराने के बाद वेंडरों को पानी की बोतल ले जाने के लिए कह रहा था। इसके चलते रेलनीर की बोतल स्टालों तक नही पहुंच पाई। सीआरएम ने वेंडरों को गर्मी में बढ़ी खपत के अनुसार पानी की बोतल मंगाने और एक दिन पहले डिमांड बताने का निर्देश दिया गया। बनारस में प्रतिदिन 5000 कार्टून रेल नीर की खपत होती है जो गर्मियों में और अधिक बढ़ जाती है।