फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वारदात के बाद शहर छोड़ देता है तमिल गिरोह

वारदात के बाद शहर छोड़ देता है तमिल गिरोह

Thu, 12 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
वारदात के बाद शहर छोड़ देता है तमिल गिरोह
वाराणसी। लंका में एटीएम कैश वैन से 26.50 लाख ले भागने के मामले में पुलिस के निशाने पर आए तमिल गिरोह की जड़ें वाराणसी और पूर्वांचल ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई अन्य जिलों तक फैली हैं। आसपास के प्रांतों में भी गिरोह सक्रिय है। वारदात के तत्काल बाद यह गिरोह शहर छोड़ देता है और फिर अगले कुछ महीनों तक वहां नजर नहीं आता। वारदात के बाद भागने के लिए गिरोह के सदस्य सीधे आसपास के कस्बों के रेलवे स्टेशनों पर पहुंचते हैं। उन्हें हिंदी, भोजपुरी, राजस्थानी, पंजाबी, बांग्ला, उडि़या और अंग्रेजी बोलने के लिए बाकायदा प्रशिक्षित किया जाता है लेकिन जब वे पुलिस की पकड़ में आते हैं या फिर कहीं पुलिस उनसे कुछ पूछताछ करती है तो वे सिर्फ तमिल में जवाब देते हैं।
विज्ञापन

गिरोह की मॉडस आपरेंडी पहली बार पुलिस के सामने तब आई थी जब वर्ष 2015 में तमिल गिरोह ने लखनऊ में एटीएम कैश वैन के कर्मचारियों को बातों में उलझाकर 1.35 करोड़ रुपये ले भागे थे। उस समय लखनऊ में तैनात रहे एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन में सामने आया कि वारदात को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के रामजी नगर गांव निवासी बदमाशों ने अंजाम दिया था। तफ्तीश के लिए उन्होंने छह दिन तक तिरुचिरापल्ली के रामजी नगर गांव में कैंप किया था। वहां जानकारी हुई कि इसी इलाके का गिरोह देश भर में घूम फिर कर वारदातों को अंजाम देता है। गिरोह की तरफ से स्थानीय स्तर पर इन्हें हिंदी के साथ ही भोजपुरी, राजस्थानी, पंजाबी और अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण दिया जाता है। बगैर किसी असलहे और वाहन के पैदल घूमने वाले इस गिरोह के सदस्य अपने इलाके को छोड़ कर देश भर में एटीएम कैश वैन से रुपये ले भागने और बैंक से रुपये लेकर निकलने वालों को निशाना बनाते हैं। मौजूदा समय में इस गिरोह के कई सदस्यों ने कोलकाता और ओडिशा के भुवनेश्वर में भी अपने ठिकाने बना लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस का पहला शक वैन कर्मियों पर था मगर...
यह गैंग वारदात को अंजाम देने के बाद सीधे रेलवे स्टेशन की ओर भागता है और मंगलवार की रात भी लंका में कैश वैन से 26.50 लाख लेकर भागने के बाद बदमाशों ने ऐसा ही किया था। दरअसल, जब वारदात की सूचना पुलिस को हुई तो सबसे पहले वैन कर्मी ही शक के घेरे में आए। जानकारी जब एसपी सिटी को हुई तो उन्होंने अधिकारियों को लखनऊ में हुई वारदात का हवाला देते हुए गिरोह की मॉडस आपरेंडी बताई। उसके बाद सबसे पहले आसपास के रेलवे स्टेशनों पर पुलिस अलर्ट कर दी गई। फिर वाहन चेकिंग शुरू कराई गई। कुछ ही घंटों में मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंचे गिरोह के तीन सदस्य 9.50 लाख रुपये के साथ दबोच लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को रिमांड पर लेगी लंका पुलिस
मामले में गिरफ्तार तमिल गिरोह के इलैंगेश्वर, शिवा एल. और रमेश कुमार को पुलिस जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लंका पुलिस की एक टीम कोलकाता भी रवाना हुई है।

कैश वैन से संबंधित सभी कंपनियों को भेजेंगे पत्र
लंका की घटना में एटीएम में कैश भरने वाली कंपनी के कर्मचारियों की भारी चूक सामने आई है। सिक्योर वैल्यू कंपनी के चालक, कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड्स ने तय नियमों का भी पालन नहीं किया। नियमानुसार जिस दौरान एटीएम में कैश भरा जा रहा था उस दौरान, वैन में ड्राइवर और बाहर गन मैन मौजूद होना चाहिए। वैन के सभी गेट के दरवाजे लॉक होने चाहिए लेकिन ऐसा नहीं था। इस बारे में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि एटीएम में कैश भरने वाली सभी कंपनियों को पत्र भेजकर रिजर्व बैंक के नियमों का पालन करने को कहा जाएगा। क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष औचक निरीक्षण कर इसकी हकीकत परखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed