फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   118 करोड़ से होगा भदोही का विकास

118 करोड़ से होगा भदोही का विकास

Thu, 29 Mar 2018 01:31 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
118 करोड़ से होगा भदोही का विकास
भदोही। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में बुधवार को सदन ने ध्वनिमत से 13.15 लाख लाभ का बजट पारित कर दिया। बजट के अनुसार आगामी वित्तीय वर्ष में अनुमानित आय 118.09 करोड़ जबकि 117.96 करोड़ व्यय का अनुमान लगाया गया है। कोई नया कर नहीं है। पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने सदन को बताया कि बजट का 60 प्रतिशत हिस्सा विकास मद में खर्च किया जाएगा। पूरे वर्ष पेयजल, मार्ग प्रकाश, स्वास्थ्य, जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वर्ष भर खर्च होने वाली राशि में पालिका कर्मचारियों का वेतन भी शामिल है।
विज्ञापन

बजट प्रत्सावों की चर्चा करते हुए चेयरमैन ने सदन को बताया कि पालिका को राज्य वित्त आयोग से 19 करोड़, 14/15वें वित्त आयोग से 20 करोड़, आदर्श नगर योजना में 10 करोड़, नगरीय जलनिकासी और सड़क सुधार योजना में 18 - 18 करोड़, पं.दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना में 18 करोड़, गृहकर से 55 लाख, जलकर से 65 लाख, स्टैंप शुल्क से एक करोड़ समेत अन्य सभी मदों को मिलाकर कुल 118.09 करोड़ आय होगी। व्यय की चर्चा करते हुए अध्यक्ष ने बताया कि वेतन, एरियर और बोनस पर 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा विकास मद में मुख्य खर्च प्रकाश व्यवस्था पर 6.25 करोड़, हैंडपंप स्थापना, मरम्मत व पाइप लाइन विस्तार पर 25 लाख, ईंधन पर 15 लाख, मशीनरी व पार्ट्स पर 4 करोड़, सीवर रखरखाव पर 2 करोड़, सीवर लाइन विस्ताव पर 5 करोड़, सीवर संयंत्र क्रय पर 2 करोड़ खर्च करने का प्रस्ताव किया गया है। अन्य कई प्रस्तावों को मिलाकर कुल 117.96 करोड़ व्यय का अनुमान लगाया गया।
विज्ञापन

बैठक में विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि आने वाले दिनों में पूरे जनपद को मुख्यमंत्री सौगातें देंगे। सभासद महेंद्र नाथ बिंद ने सवाल उठाया कि पूर्व में पारित प्रस्तावों को दरकिनार कर दिया जाता है, जिससे कई क्षेत्र विकास से अछूते रह जाते हैं। हसीब खां ने कहा कि बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या उठाई तो दानिश सिद्दीकी ने सभी वार्डों में आरओ लगवाने की मांग की। संचालन अधिशासी अधिकारी पूर्णिमा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed