{"_id":"59e519654f1c1bf2538b7923","slug":"31508186469-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट में अब डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट में अब डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट में बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए सोमवार से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत की गई। दी स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की पहल पर कियाना संस्था को कूड़ा उठाने और झाड़ू लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त करुणा राय ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सफाई के लिए एसोसिएशन की ओर से अच्छी पहल की गई है।
एमएसएमई के डिप्टी डायरेक्टर वीके वर्मा ने कहा कि उद्यमियाें के संयुक्त प्रयास से औद्योगिक क्षेत्र में सफाई होगी। एमएसएमई भी इसमें सहयोग करेेगा। अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश वर्मा और सचिव राजेश भाटिया इंडस्ट्रियल इस्टेट के उद्यमियों, कारोबारियों और दुकानदारों से आग्रह किया कि वे सड़क पर कूड़ा न फेंकें। उद्यमियों को प्रति महीने तीन सौ रुपये चार्ज देना होगा। एजेंसी की कूड़ा गाड़ी रोजाना सुबह 10 बजे फैक्ट्री के सामने से कूड़ा उठान करेगी। इस इंडस्ट्रियल इस्टेट को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर नीरज पारिख, अवधेश गुप्ता, दिनेश जैन, सत्य नारायन खेतान, राकेश गोयल, अनिल पाठक, राजीव जयपुरिया मौजूद रहे।