फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू बवाल ने बढ़ाई भाजपा की चिंता

बीएचयू बवाल ने बढ़ाई भाजपा की चिंता

Tue, 26 Sep 2017 02:31 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू  बवाल ने बढ़ाई भाजपा की चिंता
वाराणसी। चिंगारी से धधकते शोले में तब्दील हो चुके बीएचयू बवाल प्रकरण ने केंद्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पार्टी विश्वविद्यालय के हर घटनाक्रम पर नजर रख रही है। पीएम का संसदीय क्षेत्र होने के नाते खुद पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से इस मसले पर बातचीत की है। जिम्मेदारों को नहीं बख्शने का संकेत खुद सीएम ने दे दिया है। सरकार के रुख को देखते हुए पार्टी सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में कोई बड़ी कार्रवाई केंद्र की ओर से भी हो सकती है।
विज्ञापन

हालांकि पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश नेतृत्व से अभी कोई निर्देश नहीं मिला है। पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि और प्रमुख पदाधिकारी नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हैं। फिलहाल पार्टी इस मामले को संजीदगी से निबटाने में लगी है ताकि विपक्षियों को इसे तूल देने का मौका न मिले। जिस तरह से विपक्षियों ने इस मामले को हवा दी है उसे लेकर पार्टी बेहद चौकन्नी है। पार्टी के वार्ड स्तर के पदाधिकारियों को भी बीएचयू प्रकरण पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। साथ ही विरोधी दलों की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर भी पार्टी के लोग नजर रखे हुए हैं और हर घटनाक्रम की जानकारी हाईकमान तक पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed