{"_id":"59a9c43c4f1c1b0d278b4ded","slug":"31504298044-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकूबाजी में जख्मी मामा की मौत, भांजे की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकूबाजी में जख्मी मामा की मौत, भांजे की हालत नाजुक
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। गोलाघाट में गुरुवार की रात जमीन के पुराने विवाद में दो पक्षों में मारपीट और चाकूबाजी में घायल राजू खान की शुक्रवार भोर में इलाज के दौरान मौत हो गई। राजू के भांजे जुनैद खान की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसका इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। राजू की मौत की सूचना मिलने के बाद इलाके की दूकानें बंद रहीं। घटना को लेकर कुछ लोग आक्रोशित भी थे। तनाव को देखते हुए मौके पर चार थानों की फोर्स और पीएसी तैनात की गई है। राजू रामनगर नगरपालिका की चेयरमैन रेखा शर्मा के घर में किराए पर रहता था। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी, चार पुत्रियां और एक पुत्र है।
गोलाघाट में जमीन के एक प्लॉट को लेकर सपा सभासद जावेद खां और नंदू चौहान के बीच पिछले तीन साल से रंजिश चल रही है। होली और मोहर्रम पर भी विवाद हो चुका है। दोनों के बीच मुकदमा भी चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अगर पुलिस ने पहले ही संजीदगी दिखाते हुए सतर्कता बरती होती तो ऐसी घटना न होती। पोस्टमार्टम के बाद शाम चार बजे राजू खां का शव रामनगर पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। इलाके में फोर्स बढ़ा दी गई। शाम पांच बजे उसका शव कब्रिस्तान में दफनाया गया।