{"_id":"596a7fbf4f1c1b0b7d8b4954","slug":"31500151743-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण की ओर बढ़ा मानसून, दो दिन तक रहेगी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण की ओर बढ़ा मानसून, दो दिन तक रहेगी उमस
Updated Sun, 16 Jul 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कई दिनों तक लगातार बारिश के बाद पूर्वांचल में मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ गया है। मानसून दक्षिण की तरफ बढ़ गया है। इस समय मध्य प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की ओर जाने से इधर बारिश दो दिन तक नहीं होगी। सोमवार को फिर से मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।
बारिश न होने और तेज धूप खिलने से शनिवार को काफी उमस तथा गर्मी रही। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसी में बिजली कटौती से लोगाें का जीना दुश्वार था। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो एसएन पांडेय ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी। कही-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस समय मानसून दक्षिण की ओर बढ़ गया है। इससे नागपुर, विदर्भ में भारी बारिश हो रही है। उन्हाेंने बताया कि सोमवार को हल्की से भारी बारिश की संभावना है।