फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   31 works proposed in the first meeting of the board

Varanasi News: बोर्ड की पहली बैठक में 31 कार्यों का प्रस्ताव

Thu, 01 Jun 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
31 works proposed in the first meeting of the board
एसडीएम की मौजूदगी में हुर्ई नगर पंचायत दिलदारनगर की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दिलदारनगर। आदर्श नगर पंचायत दिलदारनगर में एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जयसवाल एवं सभासदों की उपस्थिति में पहली बोर्ड की बैठक कार्यालय परिसर में बुधवार को हुई। जिसमें 31 कार्यों का प्रस्ताव पास किया गया।
इसमें कार्यालय का सुंदरीकरण, नाली, खड़ंजा, सड़क की मरम्मत के अलावा नगर पंचायत में जमीन की तलाश कर सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था करने, पूरे नगर में वाईफाई के साथ कैमरा लगाया जाए तथा नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में विस्तार किए जाए। साथ ही पूरे नगर में स्ट्रीट लाइट से प्रकाश की उचित व्यवस्था किया जाए, मैरिज हॉल का निर्माण तथा मोबाइल चार्जिंग, ट्रांसफॉर्मर के अलावा नगर में मरम्मत के अभाव में हैंडपंप खराब होने की वजह से लोगों को जल की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। खराब हैंडपंप को तत्काल मरम्मत कराया जाए।
विज्ञापन

नगर में एंबुलेंस की व्यवस्था करने पर विचार किया। इसके अलावा नगर के तालाब की सुंदरीकरण की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा गया। बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश, सभासद, मिथिलेश, दीपक, इमरान, सुरेंद्र, हदीसुन, प्रदीप कुमार वर्मा, राजेश कुमार उर्फ लखन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed