फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   31 special guests of Kashi including Domraja will witness the consecration of Ramlala's life.

Varanasi News: डोमराजा सहित काशी के 31 खास मेहमान बनेंगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी

Mon, 22 Jan 2024 03:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
31 special guests of Kashi including Domraja will witness the consecration of Ramlala's life.
प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए काशी के डोमराजा सहित 31 खास मेहमान अयोध्या पहुंच गए हैं। इसमें काशी के डोमराजा अनिल चौधरी यजमान के रूप में समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा मेहमानों में शिक्षाविद, कारोबारी, व्यापारी, खिलाड़ी और सम्मान पत्र प्रमुख लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में काशी के मेहमानों को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से न्योता मिल गया है। इनमें प्रो नागेंद्र पांडेय, प्रो राजेश्वर आचार्य, सोनी चौरसिया, डॉ. सोमा घोष, अनिल किंजावेड़कर, सतीश जैन, अभय सिंह, गोविंद बाबा, बालक नाथ, स्वामी जितेंद्रानंद स्वरस्वती, प्रो. वांगचुक दोर्जे नेगी, डॉ. सुनील विश्वकर्मा, आरके चौधरी, प्रवीन चतुर्वेदी, डॉ. नीरजा माधव, डॉ. कल्पलता पांडेय, भरत भाई शाह, घनश्याम भाई शाह, राजवीर अग्रवाल, रवि प्रताप सिंह, सरदार सतनाम सिंह, पूनम यादव, चंद्रभूषण तिवारी, चंद्रशेखर सिंह, डॉ. उदय प्रताप सिंह भारती, प्रो. देवी प्रसाद, गोप बंधु मिश्रा, शैवालिनी अग्रवाल, शिवानंद योगी, इंदु प्रकाश, प्रशांति सिंह को निमंत्रण मिला है। सभी मेहमान इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए पहुंच गए हैं।
विज्ञापन



काशी प्रांत से जाएंगे 235 अतिथि
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत के 27 जिलों से 235 लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो रहे हैं। सभी मेहमान रविवार की सुबह ही अयोध्या पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed