फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   3000 hp rail engine exported from Varanasi to Mozambique 

मेक इन इंडिया को बढ़ावा: वाराणसी से मोजांबिक रवाना हुआ 3000 एचपी का रेल इंजन, चौथा इंजन भी होगा निर्यात

Wed, 09 Jun 2021 06:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 09 Jun 2021 06:09 PM IST
सार

अभी पांचवा और छठा इंजन भी बनाया जाएगा। चौथा इंजन भी बनकर तैयार है, जिसकी टेस्टिंग जारी है।

विज्ञापन
3000 hp rail engine exported from Varanasi to Mozambique 
रवाना होता रेल इंजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना वायरस की लहर में भी बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में इंजन का उत्पादन जारी है। (अप्रैल-मई 2021) में पिछले वर्ष के 8 रेल इंजनों के उत्पादन की तुलना में 34 विद्युत रेल इंजन और मोजांबिक निर्यात के लिए तीसरे डीजल रेल इंजन का उत्पादन किया गया। बरेका में तैयार 3000 एचपी केप गेज रेल इंजन मोजांबिक को निर्यात के लिए रवाना किया गया। वहीं मोजांबिक को निर्यात होने वाले चौथे इंजन को भी तैयार कर लिया है, इसकी टेस्टिंग की जा रही है।

विज्ञापन


बरेका की महाप्रबंधक अंजली गोयल ने कहा कि बरेका इस विपरीत परिस्थितियों में भी अपना टारगेट पूरा करने के साथ-साथ एक्सपोर्ट ऑर्डर को भी समय से पूरा करने के लिए दृढ संकल्पित है। इससे बरेका ही नहीं बल्कि पूरे भारत की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मेक इन इंडिया कार्यक्रम को और बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


बरेका के पीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि मोजांबिक सरकार से 3000 एचपी केप गेज के छह अत्याधुनिक तकनीक के रेल इंजनों का निर्यात आदेश बरेका को प्राप्त हुआ था। विगत 10 मार्च 2021 को 3000 एचपी केप गेज मोजांबिक को निर्यात के लिए दो रेल इंजन को हरी झंडी दिखाकर केंद्रीय रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और जनेफर अब्दुलई परिवहन और संचार मंत्री, मोजांबिक सरकार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रवाना किया था। शेष अन्य दो, पांचवा व छठा इंजन भी शीघ्र बनाकर एक्सपोर्ट ऑर्डर को समय से पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed