{"_id":"6a2304a2f1e795c9a50f98e1","slug":"28-thousand-rupees-were-grabbed-in-the-livelihood-mission-varanasi-news-c-194-1-son1033-147680-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आजीविका मिशन में हड़प लिए गए 28 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आजीविका मिशन में हड़प लिए गए 28 हजार
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में समूह का गठन कराने के लिए नियुक्त की गई दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जलपा निवासी मानमती पत्नी प्रयाग याद को घोरावल ब्लॉक के गांवों में ले जाकर समूह गठन का कार्य कराया गया। 70 दिन कार्य कराने के बाद 28 हजार रुपये (रोजाना के हिसाब से मिलने वाले 400 रुपये) हड़प लिए गए। आरोप है कि घोरावल कोतवाली क्षेत्र के छाईं निवासी एनआरएलएम के क्लर्क आनंद कुमार मौर्या ने मेहनताना देने के नाम पर दो हजार रुपये मांगे। न देने पर पूरी धनराशि हड़प ली गई। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
टीम लीडर ने हड़प लिए एक लाख
दुद्धी ब्रांच में कार्यरत डेल्हीवरी कंपनी के टीम लीडर रेणुकूट निवासी संतोष कुमार शाह पर एक लाख से अधिक की धनराशि के गबन का आरोप लगाया गया है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंंद्र सिंह के मुताबिक कंपनी के संजीव कुमार सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।