{"_id":"6897a9f04cb1ef92e403cdd2","slug":"270-players-from-11-zones-will-participate-in-cisce-regional-carrom-tournament-varanasi-news-c-20-vns1021-1083156-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सीआईएससीई क्षेत्रीय कैरम टूर्नामेंट में भाग लेंगे 11 जोन के 270 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सीआईएससीई क्षेत्रीय कैरम टूर्नामेंट में भाग लेंगे 11 जोन के 270 खिलाड़ी
विज्ञापन
सीआईएससीई की तीन दिवसीय क्षेत्रीय कैरम टूर्नामेंट सिगरा के डब्ल्यूएच स्मिथ स्कूल में खेली जाएगी। इसमें 11 जोन के 270 खिलाड़ी खेलेंगे। आयोजन सचिव के डॉ. अनीता पॉलीन डे ने बताया कि इसमें खेलने वाली टीमों के खिलाड़ी रविवार को वाराणसी पहुंच जाएंगे। क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता 10 से 12 अगस्त तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता में टीम और एकल वर्ग के रूप में हिस्सा ले सकेंगे। इसके विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय मुकाबले में खेलेंगे।
बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सोमवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन होगा। खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था के साथ-साथ प्रतियोगिता स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट कैरम के खेल को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए कराया जा रहा है। 11 अगस्त को भी लीग मैच और क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट का समापन 12 अगस्त को सेमी-फाइनल और फाइनल मैचों के साथ होगा। इसके बाद पुरस्कार वितरण होगा। खिलाड़ियों को व्यक्तिगत और टीम दोनों श्रेणियों में पदक और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।