फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   2601 examined in CM Arogya Mela, medicines were also found

सीएम आरोग्य मेले में 2601 की जांच, दवाइयां भी मिलीं

Mon, 20 Sep 2021 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
2601 examined in CM Arogya Mela, medicines were also found
कोरोना की दूसरी लहर में बंद चल रहे सीएम आरोग्य मेले की शुरुआत पांच महीने बाद रविवार से हो गई। जिले के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में 2601 लोगों की जांच हुई। इस दौरान चिकित्सकों ने सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह के साथ ही लोगों को निशुल्क दवाईयां भी दीं। विशेष तौर पर लोगों को कोरोना टीकाकरण से जुड़ी जानकारी देने के साथ ही केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगाए जाने की अपील की गई।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य की सभी सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए ही सीएम आरोग्य मेले की शुरुआत हुई थी। रविवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी ने राजघाट पीएचसी पर लगे मेले का उद्घाटन किया। मंडुवाडीह पीएचसी पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि मेले में कोविड प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेले में 2681 में से 1084 पुरुष, 1167 महिलाओं और 350 बच्चों की जांच की गई। इसके अलावा 321 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए, कोविड हेल्प डेस्क पर 1423 लोगों की स्क्रीनिंग हुई।
विज्ञापन

टीबी के मिले 18 संदिग्ध मरीज, 52 कुपोषित बच्चे भी मिले
पांच महीने बाद लगे सीएम आरोग्य मेले में टीबी के संदिग्ध 18 मरीज भी मिले। इसके अलावा 52 कुपोषित बच्चाें को भी चिह्नित कर उनके अभिभावकों को बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। मेले में खून की कमी के 50 और 76 हाईपरटेंशन, 3 कैंसर के रोगी मिले। 199 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) हुई। इसके अलावा 893 अन्य रोगों के मरीज देखे गए। नौ मरीजों को चिकित्सीय उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed