फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   252 new patients of Corona, two admitted in hospital

कोरोना के 252 नए मरीज, अस्पताल में दो भर्ती

Sun, 30 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
252 new patients of Corona, two admitted in hospital
कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। शुक्रवार को 283 मरीजों के मिलने के बाद शनिवार को 252 नये मरीज मिले। उधर, दो मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके साथ ही संक्रमण दर भी कम होकर 5.25 प्रतिशत तक पहुंच गया। नए मरीजों में बीएलडब्लयू में कार्यरत कर्मचारियों के साथ ही कुछ चिकित्सक, छात्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को मिली 4796 सैंपलों की रिपोर्ट मिली है। नए मरीजों में 70 महिलाओं के साथ ही 18 साल से कम उम्र के 15 बच्चे भी शामिल हैं। बनारस रेलवे स्टेशन पर सात, बीएचयू बिरला हॉस्टल में दो छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि दो नए मरीजों के मिलने के बाद इस समय कुल 19 भर्ती हैं। शनिवार को होम आइसोलेशन में 463 मरीज स्वस्थ हुए और अस्पताल से पांच मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तीसरी लहर में कुल 10923 मरीजों में 8715 के डिस्चार्ज, 7 की मौत के बाद 2201 एक्टिव हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 79.79 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

34301 लोगों को लगे टीके
जिले में शनिवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों में कुल 34,301 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें 3305 किशोर और 1552 लोगों को प्रिकॉशन डोज लगवाई गई। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा प्रमुख चौराहों पर भी विशेष कैंप लगाकर टीका लगाया जा रहा है। इसके अलावा सिगरा स्टेडियम, एलटी कॉलेज अर्दली बाजार में डे नाइट कैंप चलाया जा रहा है। जिले के 53,81,827 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें 30,43,110 को पहली जबकि 21,09,948 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। अब तक 2,07,143 किशोरों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed