{"_id":"63bae12896e69817100aab38","slug":"25-years-old-youth-suddenly-fainted-after-visiting-kaal-bhairav-temple-died-before-reaching-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काल भैरव मंदिर में दर्शन कर निकला 25 साल का युवक अचानक हुआ अचेत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काल भैरव मंदिर में दर्शन कर निकला 25 साल का युवक अचानक हुआ अचेत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Sun, 08 Jan 2023 08:58 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:58 PM IST
सार
चंदौली सकलडीहा थाना क्षेत्र के ओनावल निवासी विशाल यादव उर्फ मोनू (25) काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन कर निकला। थोड़ी ही देर बाद अचेत होकर गिर गया। अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत सौराकुंआ के पास रविवार सुबह युवक की मौत हो गई। चौक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन के बाद युवक निकला था। चंदौली सकलडीहा थाना क्षेत्र के ओनावल निवासी विशाल यादव उर्फ मोनू (25) रामनगर चौक निवासी गोविंद शर्मा (27) के साथ बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आया था।
विज्ञापन
दर्शन के बाद पैदल ही विश्वनाथ मंदिर की ओर जा रहा था। सौरा कुआं के पास अचानक विशाल यादव सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। पुलिस ने युवक को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल की जेब से कुछ दवाएं और मोबाइल मिली।
विज्ञापन
चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि युवक की मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। सूचना पाकर विशाल के परिजन भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन