{"_id":"5f0614058ebc3e63cd623cc1","slug":"25-thousand-wanted-crook-arrested-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में वांछित 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में वांछित 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Thu, 09 Jul 2020 12:14 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के कमौली में अधेड़ राकेश श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित शूटर 25 हजार के इनामी चंदौली के कोतवाली थाने के सेवखर खुर्द निवासी अमन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को अब वारदात की साजिश रचने के आरोपी अलीनगर निवासी भगवान सिंह की तलाश है।
विज्ञापन
चौबेपुर थाना अंतर्गत कमौली गांव में बीते 29 जून की शाम चंदौली के पड़ाव मढ़िया निवासी राकेश श्रीवास्तव (50) की गोली मार कर हत्याकर दी गई थी। वारदात में शामिल दो आरोपियों को तीन जुलाई को गिरफ्तार कर पुलिस ने खुलासा किया था। जबकि, वारदात के सूत्रधार भगवान सिंह और शूटर अमन की तलाश थी।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि इनामी बदमाश अमन कुमार को क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी पांडेय और चौबेपुर थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी की टीम ने गिरफ्तार किया है। अमन के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद हुई है। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी।
विज्ञापन