फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   25 pairs of puja special trains will run for passengers of UP-Bihar

Festival Special Train: यूपी-बिहार के यात्रियों के लिए चलेंगी 25 जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें, ये रहा रूट

Mon, 30 Oct 2023 08:53 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 30 Oct 2023 08:53 AM IST
सार

महानगरों से आने वाली और कैंट, बनारस से होकर बिहार-झारखंड जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन 18 कोच की होगी। जबकि छठ पूजा के दौरान 10 से 18 नवंबर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनों में स्लीपर के चार-चार कोच और बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन
25 pairs of puja special trains will run for passengers of UP-Bihar
News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दीपावली और छठ पूजा पर त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे की 25 जोड़ी से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें कैंट, बनारस स्टेशन और वाराणसी सिटी स्टेशन से होकर गुजरेंगी, जो नई दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, बंगलूरू तक जाएंगी। वाराणसी से होकर बिहार और झारखंड जाएंगी।

विज्ञापन

महानगरों से आने वाली और कैंट, बनारस से होकर बिहार-झारखंड जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन 18 कोच की होगी। जबकि छठ पूजा के दौरान 10 से 18 नवंबर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनों में स्लीपर के चार-चार कोच और बढ़ाए जाएंगे। 
विज्ञापन

इन ट्रेनों में लग गए अतिरिक्त कोच 
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 15054/15053 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस में 31 अक्तूबर और एक नवंबर को स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इसी तरह 15083/15084 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगेगा। 12531/12532 गोरखपुर-लखनऊ एक्सप्रेस में द्वितीय श्रेणी चेयरकार के दो कोच के स्थान पर साधारण द्वितीय श्रेणी चेयरकार का एक व साधारण द्वितीय श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुंबई, नई दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में नहीं है जगह
दीपावली और छठ पूजा पर घर लौटना आसान नहीं है। क्योंकि नई दिल्ली, मुंबई, सूरत, गुजरात और दक्षिण भारत से वाराणसी होकर बिहार-झारखंड जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं। नवंबर माह तक जगह नहीं है। इससे यात्री परेशान हैं। ज्यादातर लोग तत्काल में टिकट हासिल करना चाह रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed