{"_id":"62623c5aae7ac8011456ff76","slug":"25-more-e-buses-will-run-in-varanasi-city-by-end-of-june-and-monitored-by-command-control","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए रूट पर मंथन शुरू: जून के अंत तक वाराणसी में दौड़ेंगी 25 और ई-बसें, कमांड कंट्रोल से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए रूट पर मंथन शुरू: जून के अंत तक वाराणसी में दौड़ेंगी 25 और ई-बसें, कमांड कंट्रोल से होगी निगरानी
Fri, 22 Apr 2022 10:55 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:55 AM IST
सार
पिछले साल 11 दिसंबर से वाराणसी में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया है। अब इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन में रूटों का विस्तार किया जा रहा है। जून के अंत तक तक 25 और ई- बसें आ जाएंगी।
विज्ञापन
वाराणसी में ई-बसों का संचालन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए शहर में पहले से 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। जून के अंत तक 25 और बसों को ई बसों के बेड़े में शामिल किया जाएगा। इसके बाद वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (वीसीटीएसएल) के पास कुल 50 ई- बसें हो जाएंगी। नई ई-बसों के संचालन के लिए नए रूट पर मंथन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से संचालित इलेक्ट्रिक बस की लोकप्रियता गर्मी के दिनों में बढ़ती जा रही है। वातानुकूलित होने के कारण सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में दूसरे वाहनों के बजाय इलेक्ट्रिक बस को यात्री प्राथमिकता दे रहे हैं। इस सेवा को मोबाइल एप पर भी जोड़ने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
वीसीटीएसएल के प्रबंध निदेशक केके तिवारी ने कहा कि जून के अंत तक तक दूसरे फेज में 25 और ई- बसें आ जाएंगी। इनके संचालन के विस्तार के लिए नए रूट पर विचार किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक बस में यात्रियों की सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम होंगे। अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को कमांड कंट्रोल से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
वीसीटीएसएल की निगरानी में बसों का संचालन किया जाएगा। अंदर लगे पैनिक बटन, वीटीएस और सीसीटीवी कैमरे काम करने लगेंगे। इस दिशा में वीसीटीएसएल की तरफ से कवायद शुरू हो गई है। वीसीटीएसएल ने सुरक्षा उपकरणों को कमांड कंट्रोल से जोड़ने के बाबत स्मार्ट सिटी लिमिटेड को पत्र लिखा है।