{"_id":"607d26168ebc3ee9243ecb47","slug":"23-5-percent-voting-till-11-o-clock-selfie-point-created-in-adarsh-polling-station-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः 11 बजे तक 23.5 प्रतिशत हुआ मतदान, आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए सेल्फी प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः 11 बजे तक 23.5 प्रतिशत हुआ मतदान, आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए सेल्फी प्वाइंट
Mon, 19 Apr 2021 12:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
आदर्श मतदान केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए वाराणसी में सुबह 11 बजे तक 23.5 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए लाइन लगी है। उधर डाफी पोलिंग बूथ पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर प्रधान प्रत्याशी संजय पांडेय व उनके प्रतिनिधि धरने पर बैठे। मौके पर लंका पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
चोलापुर के धौरहरा गांव के कंपोजिट विद्यालय में आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। जहां पर मतदाताओं के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है। गुब्बारे और कपड़ों से पूरे मतदान केंद्रों सजाया गया है। कोविड-19 हेल्प डेस्क के अलावा आकस्मिक चिकित्सा सुविधा और सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
जहां पर मतदाता वोट डालने के बाद अपनी सेल्फी खींच रहे हैं। गांव के हरिशंकर ने बताया कि भीड़ से बचने के लिए सुबह ही मतदान करने आए हैं। वोट डालने के बाद सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खींचा।
विज्ञापन