फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   22 meritorious students of council schools will visit ISRO's scientific center

Varanasi News: परिषदीय विद्यालयों के 22 मेधावी विद्यार्थी देखेंगे इसरो के वैज्ञानिक केंद्र

Wed, 11 Mar 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
22 meritorious students of council schools will visit ISRO's scientific center
वाराणसी समेत तीन मंडल के 11 जिले के परिषदीय विद्यालयों के 22 मेधावी विद्यार्थी बंगलूरू स्थित इसरो के वैज्ञानिक केंद्रों का भ्रमण करेंगे। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत हुई प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ही इनका चयन हुआ। इसमें वाराणसी जिले के दो विद्यार्थी भी शामिल हैं। इसमें कबीरचौरा कंपोजिट विद्यालय की छात्रा श्रद्धा पांडेय, सेवापुरी कंपोजिट विद्यालय चित्रसेनपुर की सीतांजलि का नाम भी है। सभी 22 विद्यार्थी वाराणसी मंडल के एडी बेसिक हेमंत राव के साथ हवाई यात्रा कर बंगलूरू जाएंगे। वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज मंडल के चयनित छात्रों की सूची फाइनल करने के साथ ही तिथि के जल्द ही जारी होने की संभावना है। एडी बेसिक ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीक से जुड़ी जानकारी हासिल कराना है। इसरो के वैज्ञानिक केंद्रों के साथ ही बंगलूरू के अनुसंधान केंद्र को भी देखने विद्यार्थी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed