फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पांच लाख की भीड़ जुटाएगी सपा और बसपा

पांच लाख की भीड़ जुटाएगी सपा और बसपा

Sun, 21 Apr 2019 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख की भीड़ जुटाएगी सपा और बसपा
वाराणसी। सपा, बसपा और रालोद की संयुक्त रैली 16 मई को वीरभानपुर में प्रस्तावित है। इस रैली में बनारस के साथ आस पास के दस जिलों से कार्यकर्ताओं को बुलाने की तैयारी चल रही है। इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मायावती और अजीत सिंह एक मंच पर होंगे। रैली स्थल को सपा-बसपा के नेताओं ने फाइनल कर दिया है। हाइवे किनारे मंच पर नेता संबोधित करेंगे। हाइवे के दोनों ओर तकरीबन आठ से दस किलोमीटर के बीच गाड़ियों को खड़ी करने की जगह मिलेगी।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव ने कहा कि रैली स्थल का मुआयना कर लिया गया है। वीरभानपुर में रैली अच्छी होगी। इसमें तकरीबन चार-पांच लाख की भीड़ का अनुमान लगाया जा रहा है। शहर में इतनी भीड़ के लिए कोई जगह नहीं मिलने पर वहां रैली होगी। महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने बताया कि शहर के हर बूथ से कार्यकर्ता रैली स्थल पर जुलूस की शक्ल में जाएंगे। इस रैली में हर समाज के लोगों से प्रतिनिधित्व कराने की तैयारी चल रही है। बताया कि संयुक्त बैठकों में जिलेवार कार्यकर्ताओं के आंकड़े मांगे जा रहे हैं। बसपा ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को रैली स्थल पर बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed