फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बाबतपुर से लंका चलेगी ई-बस

बाबतपुर से लंका चलेगी ई-बस

Wed, 14 Nov 2018 01:47 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
बाबतपुर से लंका चलेगी ई-बस
वाराणसी। बाबतपुर से लंका के बीच ई-बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए मंडलायुक्त ने रोडवेज को रूट प्लान और बाकी व्यवस्थाएं करने को कहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने शहर में सेल्टर बनाने का निर्देश भी दिया है। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की बोर्ड आफ डायरेक्टर्स के बैठक में सहायक प्रबंधक रोडवेज एवं एसपी ट्रैफिक को निर्देशित किया कि वे संयुक्त रूप से निरीक्षण कर शहर में बस स्टाफ के लिये ऐसे स्थानों को चिह्नित कर लें। जहां यात्रियों को बस में चढ़ने और उतरने में सुगमता हो तथा ट्रैफिक भी प्रभावित न होने पाएं। इन स्थानों पर यात्री सेल्टर बनाये जाने का उन्होंने निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सिटी बसों में जीपीएस सिस्टम के साथ ही बसों की समयसारिणी व लोकेशन के लिए ऐप बनाए जाने का निर्देश दिया। महत्वपूर्ण स्थानों पर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बीएचयू गेट के आसपास डिस्प्ले बोर्ड लगवाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने परिवहन निगम की आय में वृद्धि के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा। बैठक में एसडीएम सिटी, एसपी ट्रैफिक सहित रोडवेज के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed