{"_id":"5bde049fbdec226956572ae2","slug":"21541276831-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी लोकसभा संचालन समिति की बैठक में आज तय होगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी लोकसभा संचालन समिति की बैठक में आज तय होगी रणनीति
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। संघ प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के पूर्व रविवार को वाराणसी संसदीय क्षेत्र की लोकसभा संचालन समिति की बैठक होगी। इसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी। 11 बजे इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय करेंगे। इनके अलावा इस लोकसभा के संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर के अलावा पीएम की पांचों विधानसभाओं, सेक्टर, मंडल, जिला और महानगर के प्रमुख पदाधिकारी होंगे।
सूत्रों की मानें तो इस बैठक में हर विधानसभाओं की लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की गई तैयारियों की समीक्षा होगी। आगामी कार्यक्रम तय होंगे जिनके आधार पर पार्टी के कार्यकर्ता काम में लग जाएंगे। इस दौरान पिछले चुनाव में पांचों विधानसभाओं के प्रदर्शन आदि पर भी चर्चा होगी। कैंट, दक्षिणी, उत्तरी, रोहनिया, सेवापुरी विधानसभाआें में अब तक हुए कार्य की भी समीक्षा होगी। इसके अलावा जिन नए पदाधिकारियों को चुनाव के पूर्व जिम्मेदारी दी गई है उनके कार्य का मूल्यांकन भी किया जाएगा।