फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पर्यावरण बचेगा तभी बचेगा जीवन

पर्यावरण बचेगा तभी बचेगा जीवन

Wed, 06 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण बचेगा तभी बचेगा जीवन
ज्ञानपुर। पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई स्थानों पर आयोजित संगोष्ठियों में पर्यावरण बचाने के साथ ही भविष्य में उसकी उपयोगिता का महत्व समझाया गया, जबकि कई स्थानों पर रैलियां निकालकर लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सजग किया गया। मनीषी परिषद की ओर से आयोजित गोष्ठी में डॉ. अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वन संरक्षण, जल संरक्षण के साथ प्लास्टिक मुक्त राष्ट्र का निर्माण करना चाहिए। डॉ. विष्णु मोहन सहाय ने कहा कि मनुष्य जिस डाल पर बैठा है, उसी को काट रहा है। राजमार्ग के निर्माण में वृक्षों को काटा जाना पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। विद्याशंकर तिवारी ने पंचतत्वों के संरक्षण पर जोर दिया। डॉ. राजकुमार पाठक, डॉ. सुरेश चंद्र पांडेय मंजुल, उमाशंकर मिश्र रसेंदु, प्रतिमा शर्मा, रामेश्वर मिश्र आदि ने अपनी कविताओं के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भारतेंदु द्विवेदी ने किया। पर्यावरण दिवस पर केएनपीजी कॉलेज में बरगद और पीपल के पौधे लगाए गए। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सदस्य पूर्णिमा सागर ने 45वें पर्यावरण दिवस के थीम ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ पर चर्चा करते हुए कहा कि प्लास्टिक कैरी बैग का प्रयोग कम से कम करना चाहिए। भोजन और जल की बर्बादी रोकना पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में कारगर कदम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने वृक्षों को दैवीय उपहार और प्राणवायु ऑक्सीजन का कारखंाना बताया। वनस्पति विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि एकमात्र पेड़ पौधे ही धरती के जलवायु असंतुलन को संतुलित करने का काम करते हैं। इस मौके पर रणजीत सिंह, डिबाए के वरिषक्ठ उपाध्यक्ष ललित मिश्र, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अशोक गुप्ता, डॉ. प्रभात वर्मा, श्रीप्रकाश मिश्रा, सुरेश चंद्र गिरी, रिचेश मिश्र आदि मौजूद रहे। डॉ. शंभूनाथ सिंह शोध संस्थान ने प्लान इंडिया के सहयोग से घमहापुर में संगोष्ठी और जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसमें पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। गोष्ठी के दौरान परियोजना निदेशक राजीव कुमार सिंह ने परिसर में पौधरोपण किया। गोष्ठी की अध्यक्षता संस्था प्रमुख एवं पूर्व प्रधान मजिस्ट्रेट बाल न्यायालय रोली सिंह ने की। पर्यावरण दिवस पर देवनाथपुर बाजार में संस्था हरित जीवन की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में अध्यक्ष विद्याधर मौर्य ने 51 पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। कहा कि वृक्षों के कटने से वर्षा घटती जा रही है। घटता वन क्षेत्र ग्लोबल वार्मिंग और बारिश का असमान वितरण और सूखे की समस्या का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पौधरोपण है। इस मौके पर प्रीतम मौर्य, विनय मौर्य, कृष्ण कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed