फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जितिन प्रसाद को सुमुख विनायक के दर्शन नहीं करने दिए0

जितिन प्रसाद को सुमुख विनायक के दर्शन नहीं करने दिए0

Sun, 06 May 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
जितिन प्रसाद को सुमुख विनायक के दर्शन नहीं करने दिए0
वाराणसी। काशी आए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को मंदिर प्रशासन ने शनिवार को सुमुख विनायक के दर्शन करने से रोक दिया। पुलिस वालों ने उन्हें मंदिर में जाने की अनुमति ही नहीं दी। पुलिस का कहना था कि बिना पूर्व अनुमति के वह मंदिर में दर्शन नहीं कर सकते। मंदिर प्रशासन के इस रवैये के खिलाफ साथ चल रहे लोगों ने विरोध जताया पर जितिन वहां से चले गए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन करने पहुंचे पूर्व मंत्री ने धरोहर बचाओ समिति के साथ सरस्वती फाटक, नीलकंठ इत्यादि इलाकों का भ्रमण कर जानकारी ली। उन्होंने विश्वनाथ कॉरिडोर व गंगा पाथ वे के लिए गिराए जा रहे मंदिरों और प्राचीन भवनों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान धरोहर बचाओ समिति के पदाधिकारियों, विशालाक्षी मंदिर के महंत राजनाथ तिवारी, विश्वनाथ मंदिर के मंहत परिवार के सदस्य राजेंद्र तिवारी बबलू, कृष्णकुमार शर्मा, राज कपूर आदि ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। समिति के लोगों ने समस्याओं से संबंधित पत्रक भी सौंपा। जितिन ने कहा कि समिति का पत्रक राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया जाएगा। उन्हें वास्तविक स्थिति से भी अवगत कराया जाएगा। बाद में उन्होंने संकट मोचन मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed