फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मुसहरों के छप्पर फूंके, एसपी से गुहार

मुसहरों के छप्पर फूंके, एसपी से गुहार

Mon, 23 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
मुसहरों के छप्पर फूंके, एसपी से गुहार
ज्ञानपुर। औराई थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शनिवार की शाम मनबढ़ युवकों ने चार मुसहरों के रिहायशी छप्पर फूंक दिए। इससे उनकी गृहस्थी राख हो गए और भीषण गर्मी में उनके परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। पीड़ितों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

भवानीपुर गांव निवासी मकोली, राधे, पकौड़ी, कल्ली आदि ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के कुछ युवक बस्ती के लोगों से जबरन काम कराते हैं। मजदूरी मांगने पर गाली-गलौच करते हैं। शनिवार की शाम को काम न करने पर चार युवक आए और महिलाओं व अन्य लोगों के साथ मारपीट की। इसके बाद युवकों ने उनके रिहायशी छप्परों में आग लगा दी। इससे उनकी पूरी गृहस्थी का जलकर राख हो गई। अब उनके सामने खाने-पीने के साथ इस गर्मी में सिर छुपाने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed