{"_id":"5a2852d44f1c1b0d698c0656","slug":"21512592084-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने समझाई परिवार की अहमियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने समझाई परिवार की अहमियत
Updated Thu, 07 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सेंट जॉन्स स्कूल, डीरेका का वार्षिकोत्सव ‘परिवार’ बुधवार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इसमें बच्चों ने शानदार से दर्शकों, अभिभावकों को निहाल कर दिया। नृत्य और नाटक के जरिये छात्र-छात्राओं ने परिवार की अहमियत समझाई। साथ ही माता-पिता और गुरुजनों के प्रति अपने सम्मान को प्रदर्शित किया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ प्रेयर डांस और मार्च पास्ट से हुआ। स्वागत भाषण आत्मन द्विवेदी ने दिया। ‘गॉड इज द हेड ऑफ द फैमिली’ गीत पर एलकेजी और ‘इट्स ए ब्यूटीफुल डे’ पर यूकेजी के बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा बच्चों ने ‘टू गेदर वी आर फैमिली’ की प्रस्तुति से संयुक्त परिवार की अहमियत बताई। ‘प्रभु मेरे घर को ये वर दो, मात-पिता की सेवा हो...’ गीत पर भी बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान मास पीटी, रस्साकसी, रिले रेस और म्यूजिक ड्रिल की प्रस्तुतियां खास रहीं। मुख्य अतिथि बिशप फादर यूजीन जोसेफ ने राष्ट्रीय बास्केटबॉल के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डीरेका के मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य फादर सुसाई राज ने किया।